पुलिस पर लापरवाही का आरोप: मारपीट पीड़ित ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के मऊसहानिया गांव के रहने वाले अखिलेश चंदोरिया ने सोमवार 27 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक लिखित आवेदन सौंपा। उन्होंने अपने आवेदन में गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने बताया कि बीते दिनों किसी विवाद को लेकर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हमला किया और लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।

अखिलेश का कहना है कि उन्होंने इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नौगांव थाने में आवेदन दिया, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और कहा कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो आरोपी खुलेआम घूम नहीं रहे होते।

पीड़ित ने एसपी से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पर एसपी कार्यालय ने आवेदन प्राप्त कर संबंधित थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

बिना फार्मासिस्ट संचालित मेडिकल स्टोर सील

Mon Oct 27 , 2025
रीवा। रीवा,कलेक्टर के निर्देशन पर हुजूर तहसीलदार शिव शंकर शुक्ला नायब तहसीलदार तेजपति सिंह एवं ड्रग्स इंस्पेक्टर राधेश्याम वट्टी रेशु ठाकुर और स्वास्थ्य विभाग का अमला सिरमौर चौराहा पहुँचकर वहां बिना फार्मासिस्ट संचालित संचालित विशाल मेडिकल स्टोर को सील किया गया। तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि फार्मासिस्ट अनुपस्थिति […]

You May Like