खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

मक्सी: शाजापुर जिले के मक्सी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ वार्ड नंबर 04 के रहने वाले एक 26 वर्षीय युवक ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, जानकारी के अनुसार हरिनारायण पिता सुभाष लोधी उम्र 26 वर्ष खेत पर लगे पेड़ पर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली ।घटना की जानकारी आज सुबह लगभग 06:00 बजे जिसके बाद सूचना पर मक्सी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया ,
मृतक के जीजा धर्मेंद्र जब सुबह बाहर गए थे, तब उन्होंने हरिनारायण को साड़ी का फंदा बनाकर नीम के पेड़ से लटका हुआ देखा।

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मृतक के भाई बलराम को दी। परिजनों के मौके पर पहुँचने तक युवक की मृत्यु हो चुकी मक्सी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। मर्ग क्रमांक 10/2026 के तहत धारा 194 बी एन एस एस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कायमीकर्ता सऊनि अभिषेक दीक्षित एवं जांच अधिकारी प्र.आर. धीरेन्द्र पाण्डेय मामले की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं।
इनका कहना – मक्सी थाना प्रभारी संजय वर्मा –
प्राथमिक रूप से फांसी प्रतीत हो रही है। अभी प्राथमिक जांच जारी है एवं मर्ग कायम कर लिया गया है।

Next Post

मंत्रालय में अल्पविराम प्रशिक्षण: पुलिसकर्मियों को आंतरिक आनंद और तनाव प्रबंधन का पाठ

Sun May 3 , 2026
भोपाल: मंत्रालय वल्लभ भवन में मध्य प्रदेश शासन के आनंद विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय अल्पविराम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में वल्लभ भवन, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन में कार्यरत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य […]

You May Like