तेज हवा और गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश

शाजापुर।रविवार को सुबह से ही गर्मी के तेवर तीखे नहीं रहे. सुबह जरूर धूप निकलने के बाद गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन कुछ देर बाद आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई, जिससे गर्मी के तेवर कम हो गए. इस दिन तापमान भी 42 डिग्री से घटर 38 पहुंच गया, तो रात का तापमान भी 25 से घटकर 23 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं शाम को झमाझम बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई. जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि नगर एवं आसपास हो रही बारिश का असर मौसम पर भी दिखाई दे रहा है, जिसके चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि आगामी तीन दिन और मौसम ऐसा ही रहेगा. इसके बाद तापमान में वृद्धि होगी.

दिनभर बदलता रहा मौसम

शुजालपुर, क्षेत्र में रविवार को दिनभर मौसम का मिजाज बार-बार बदलता रहा, अरनियाकलां के आसपास एवं शहर के सिटी क्षेत्र में जहां दोपहर बाद बूंदाबादी हुई. शुजालपुर शहर में शाम को ठंडी हवाओं ने लोगों गर्मी से राहत दी. क्षेत्र में दो दिनों से दोपहर बाद मौसम करवट ले रहा है. सुबह से दोपहर तक जहां तीखी धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया, वहीं दोपहर बाद आसमान में बादलों की उपस्थिति हो गई और हवा चलने लगी. शाम के बाद ठंडी हवाओं ने लोगों को खासी राहत दी. उधर, रविवार शाम को अकोदिया क्षेत्र में झमाझम बारिश शुरू हो गई. साइक्लोनिक सिस्टम के चलते आगे भी कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की उम्मीद है.

Next Post

आधार कार्ड बनाने व सुधारने के लिए परेशान हो रहे ग्रामीण

Sun May 4 , 2025
झाबुआ। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए जिला मुख्यालय पर आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए रात में आकर लाईने लगानी पड रही है। जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहा है। बडो के साथ आधार कार्ड में परिवार के छोटे बच्चों […]

You May Like