केशव नगर में दो पक्षों के लोगों में विवाद ने पकड़ा तूल,लाठी डंडे के साथ पत्थरबाजी

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के केशव नगर में मंगलवार दोपहर कोचिंग संचालक और ऑटो चलाने वाले मुस्लिम युवकों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद ही मामले में तूल पकड़ लिया। लाठी डंडे के साथ पत्थरबाजी हो गई। स्थिति को देखते हुए चार से पांच स्थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया गया है।

केशव नगर में रहने वाले अजय जागरी कोचिंग क्लास संचालित करते हैं। दोपहर में घर के बाहर खड़े थे उसी दौरान क्षेत्र में रहने वाले इमरान और आरिफ ऑटो लेकर गुजरे। रास्ते से निकलने की बात पर उनके बीच विवाद हो गया। कोचिंग संचालक और ऑटो चलाने वाले युवकों के परिजन भी आमने-सामने हो गए। जमकर विवाद हुआ और कोचिंग संचालक अजय के साथ दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हो गया। मामला थाने पहुंचने पर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए। पुलिस ने कोचिंग संचालक की पत्नी पूनम की शिकायत पर आरिफ और इमरान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पूनम जागरी का कहना था ऑटो से आए युवकों ने हफ्ता मांगा था नहीं देने पर पति के साथ मारपीट की है। लेकिन शाम 5 के लगभग केशव नगर में स्थित फिर से तनावपूर्ण हो गई। कुछ युवक बाइक पर सवार होकर आए और पत्थर बाजी शुरू कर दी। एक ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया।

महिलाएं भी भिड़ीं

पत्थर बाजी की खबर लगते ही नीलगंगा थाना पुलिस, महाकाल थाना पुलिस, माधव नगर और देवास गेट पुलिस का बल केशव नगर पहुंच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरु प्रसाद पाराशर और सीएसपी दीपिका शिंदे भी हालात और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर पहुंच गए थे। सीएसपी शिंदे ने बताया कि स्थिति सामान्य है दोनों पक्ष से घायल हुए हैं जिनकी हालत भी स्थिर है। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक दूसरे के साथ लाठी डंडों और थप्पड़ मुक्कों के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। विवाद में महिलाएं भी दिखाई दे रही है।

Next Post

टेबल ऑडिट’ के खुलासे के बाद जांच तेज, जांच टीम छनेरा पहुंची, रिकॉर्ड खंगाले

Tue Feb 17 , 2026
खंडवा। सहकारिता विभाग में पिपलानी और नहल्दा-रामेश्वर समितियों में सामने आए करोड़ों रुपये के घोटालों को लेकर नवभारत द्वारा प्रमुखता से उठाए गए मुद्दे के बाद अब जांच प्रक्रिया में तेजी दिखाई दे रही है। मंगलवार को विभागीय जांच दल छनेरा पहुंचा और समिति से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी […]

You May Like