
पीडि़त ने की शिकायत, विभागीय जांच शुरू
जबलपुर। थानों में शिकायतें लंबित न रहे, शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही और थाने पहुंचने वाले पीडि़तों के प्रति संवेदनशील रहने के साथ उनकी तुरंत सुनवाई के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बैठकों में मातहत को दिए जाते रहते है लेकिन इन निर्देशों मातहतों पर कोई असर नहीं हैं। दरअसल देशभक्ति और जनसेवा का दम भरने वाली पुलिस फरियादियों की सुनवाई करना तो दूर की बात हैं उनके साथ मारपीट कर रही हैं। दरअसल शहपुरा थाने में एक्सीडेंट की शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक की फरियाद सुनने के बजाए उसके साथ एएसआई ने मारपीट की बल्कि उसे तीन घंटे तक थाने में बैठायें रखा। पीडि़त ने यह आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की हैं। मामले में एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही मामले की जांच पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर को सौंपी हैं। मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई हैं।
जानकारी के मुताबिक शहपुरा थाना क्षेत्र निवासी सतेन्द्र पटेल के रिश्तेदार का 12 फरवरी को एक्सीडेंट हो गया था जिसकी रिपोर्ट खिलाने वे शहपुरा थाने पहुंचा था लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुइ। एएसआई दिनेश सिंह ने उसे थाने में तीन घंटे तक बैठाकर रखा बल्कि उसके साथ मारपीट भी की हैं। मामले की शिकायत पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की है। अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पीडि़त ने मामले की शिकायत की है,जिसमें उसने एएसआई पर मारपीट का आरोप लगाया हैं मामले की जांच पाटन एसडीओपी को सौंपी जा रही हैं साथ ही सात दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन मांगा गया है अगर जांच में ऐसे कोई तथ्य सामने आते हैंं तो विभागीय कार्यवाही होगी।
