
झाबुआ। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए जिला मुख्यालय पर आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए रात में आकर लाईने लगानी पड रही है। जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहा है। बडो के साथ आधार कार्ड में परिवार के छोटे बच्चों के नाम व जन्म तिथि मंें त्रुटी है तो रात के अंधेरे में बच्चों को लेकर भी आधार केंद्रों पर पहुंचना पड रहा है। दूर के गांवों से आए लोगों को चिन्हित आधार कार्ड सेटरों पर आधार कार्ड बनाने या सुधारने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार बिना कार्ड बनवाए बैरंग ही लौटना पड़ता है। पहले आधार कार्ड बनवाने का जिम्मा कॉमन सर्विस सेंटर के पास था, लेकिन अब सरकार ने यह जिम्मेदारी पोस्ट आफिस, बैंक, लोक सेवा केंद्र आदि को दे दी है। जिससे ऑफिस टाइम 10 बजे के बाद ही आधार बनवाने का कार्य भी शुरू होता है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आधार बनाने में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
