जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत जमुनिया मेें चोरों ने सूने घर का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस के मुताबिक वीर सिंह मरकाम 24 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी तबियत खराब होने से 12 नवम्बर को सुबह लगभग 11 बजे अपनी मां के साथ इलाज कराने बरगी गया था, शाम लगभग 4 बजे घर वापस आया देखा दरवाजे का ताला टूटा था.
अंदर जाकर देखा गोदरेज आलमारी का ताला एवं पेटी का ताला भी टूटा था सामान बिखरा हुआ था गोदरेज में रखे सोने का मंगलसूत्र, कान के फूल, चांदी का कड्डोरा, पायल, बिछिया, गजड़ा गायब थे कोई अज्ञात चोर ताला तोडक़र सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गया है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
