हेल्पलाइन : 120 अस्पतालों में 25 क्षेत्रों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से लें अपॉइंटमेंट

भोपाल। राजधानी में मरीजों के समय की बचत और जल्द उपचार के लिए चल रही आयुष्मान भारत निरामयम हेल्पलाइन सेवा पर 12 हजार से अधिक अप्वाइंटमेंट्स बुक किया जा चुके हैं। विगत एक साल से चल रही हेल्पलाइन सेवा से मरीजों को समयबद्ध और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। हेल्पलाइन द्वारा घर बैठे 25 से अधिक विशेषज्ञताओं के लिए अपॉइंटमेंट मिल रहा है। शासकीय अस्पतालों में ये सुविधा पहले से ही दी जा रही है। आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों में भी सेवा का विस्तार किया जा रहा है। आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के उद्देश्यों की दिशा में ये हेल्पलाइन सेवा विलियम जे क्लिंटन फाउंडेशन के सहयोग से संचालित की जा रही है। जिसमें हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर- 18002332085 पर घर बैठे ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा दी जा रही है। हेल्पलाइन पर फोन करके मरीज द्वारा अपने निवास स्थान या वर्तमान लोकेशन बताई जाती है। लोकेशन के आधार पर हेल्पलाइन द्वारा नजदीकी अस्पताल के विकल्पों के सुझाव दिए जाते हैं। मरीज द्वारा बताए गए अस्पताल एवं समय के अनुसार अपॉइंटमेंट सुनिश्चित किया जाता है।

योजना में 120 से अधिक अस्पतालों को अपाइंटमेंट सेवा से जोड़ा गया है। यह टोल फ्री सुविधा प्रात 8 बजे से शाम 8 बजे तक उपलब्ध है। इस सुविधा के तहत अस्पतालों की ओपीडी के समय पर मरीज अपनी सुविधा को देखते हुए अपॉइंटमेंट ले सकता है। अपॉइंटमेंट के निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लिया जा सकता है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सेवा के विस्तारीकरण के लिए आयुष्मान भारत निरामयम योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों को भी इस सेवा से जोड़ा जा रहा है। यह सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क है। इससे मरीज के समय की भी बचत हो रही है।

 

 

Next Post

सामूहिक विवाह में शरीक हुए सारंग और मालती, खटीक समाज ने उन्हें दिया स्मृति चिन्ह

Thu May 1 , 2025
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के मुख्य आतिथ्य व महापौर मालती राय के विशेष आतिथ्य में खटीक समाज का सामूहिक विवाह सम्मलेन सम्पन्न हुआ। सारंग एवं महापौर राय ने सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन के आयोजन को अनुकरणीय बताते हुए आयोजनकर्ताओं को बधाई दी साथ ही नव विवाहित […]

You May Like