भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के मुख्य आतिथ्य व महापौर मालती राय के विशेष आतिथ्य में खटीक समाज का सामूहिक विवाह सम्मलेन सम्पन्न हुआ। सारंग एवं महापौर राय ने सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन के आयोजन को अनुकरणीय बताते हुए आयोजनकर्ताओं को बधाई दी साथ ही नव विवाहित वर-वधुओं को भी शुभकामनाएं भी दी । इस अवसर पर 360 गौत्रीय खटीक समाज सकल पंचायत की ओर से मंत्री सारंग एवं महापौर राय का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खटीक समाज के पदाधिकारी एवं स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।
सामूहिक विवाह में शरीक हुए सारंग और मालती, खटीक समाज ने उन्हें दिया स्मृति चिन्ह
