भोपाल। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में धर्म पूछ कर भारतीय पर्यटकों की हत्या करने के मामले में विरोध जारी है, विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल द्वारा रत्नागिरी चौराहे पर एक बड़े पोस्टर को लगा कर अपना विरोध व्यक्त किया है. उस पोस्टर में लिखा है आदत डालिए नाम पूछने की… अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए, नाम तो पूछना ही पड़ेगा।
विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल के पोस्टर लगाने पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा,भोपाल में जिस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं कहीं कहीं ये दर्शाता है कि कुछ लोगों की मानसिकता दूषित हो चुकी है। इस तरह के पोस्टर लगाने की जगह हम अपने बच्चों को संस्कार दें तो ज्यादा बेहतर होगा। आज इस बात की आवश्यकता है कि आतंकवाद के खिलाफ हम सब खड़े हों। हमारी विचारधारा कोई भी हो, कोई भी राजनैतिक दल हो, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से लडऩा ही हमारा दायित्व है। लेकिन, अगर हम आपसी वैमनस्यता फैलाते हैं तो ये न तो हमारे देश के लिए अच्छा है और न ही हमारे बच्चों के लिए।
