लॉकर में बदल गया 4.5 करोड़ रुपए का सोना, 26 ग्राहकों के लॉकर में हेराफेरी

ग्वालियर। डबरा तहसील स्थित मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की शाखा में असली सोने को बदल नकली रखने का बड़ा घोटाला सामने आया है। कंपनी की ऑडिट के दौरान पता चला कि 26 ग्राहकों का 4 किलो 380 ग्राम असली सोना बदलकर नकली रख दिया गया। गायब सोने की कीमत करीब साढ़े चार करोड़ रुपए आंकी गई है।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक ग्राहक अपना सोना लेने पहुंचा। जांच में पता चला कि उसका सोना नकली था इसके बाद कंपनी ने आठ लॉकरों की जांच की तो इस तरह 26 पैकेज नकली पाये गए। घटना की जानकारी मिलते ही विजिलेंस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की।

जानकारी के अनुसार मणप्पुरम फाइनेंस कंपनी में करोड़ों का सोना गायब होने की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। जब कोई व्यक्ति फाइनेंस कंपनी में गोल्ड लोन लेने के लिए जाता है तो उनका सुनार जेवरों की गुणवत्ता चेक करता है, उसी के आधार पर उसकी कटौती कर रेट तय कर ब्याज के रूप में रकम दी जाती है। सोने को पॉलीथिन में पैक कर सील लगाई जाती है, जिसे बाद में मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर मिलकर लाकर में रखते हैं। शाखा में असिस्टेंट मैनेजर विकास शर्मा और मैनेजर चंद्रभान कुशवाहा पदस्थ हैं जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। ऑफिस पहुंचे जिन लोगों के सोने के पैकेट बदले गए हैं वे घबराए हुए हैं। मेहनत की कमाई से बनवाए जेवरों को गिरवी रखकर लोन लिया और फाइनेंस कंपनी के लाकर से ही सोना बदल दिया गया। पीड़ित लोगों में आक्रोश है और कड़ी कार्रवाई पर सोना वापस कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी पहुंचे जो अपने सोने की जांच करने गए। वहीं पुलिस के अनुसार कंपनी के अधिकारियों ने शिकायती आवेदन दिया है जांच की जा रही है।

Next Post

कृषि सखियों को दिया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

Fri Sep 26 , 2025
ग्वालियर। राजमाता कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के अधीन कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्र, ग्वालियर में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के प्रमंडल सदस्य डॉक्टर मधुसुदन शर्मा उपस्थित थे। उन्होंने उद्बोधन में प्रशिक्षण प्राप्त कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती को ग्रामीण […]

You May Like