भोपाल। राजधानी के कमलापति रेलवे स्टेशन के आसपास अतिक्रमण का जाल फैलता जा रहा है। यहां अवैध रूप से होटलों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन के पास की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके ये होटल बनाए गए हैं, जो न केवल सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि शहर की सुंदरता पर भी असर डाल रहा है. इन अवैध होटलों के कारण स्टेशन के आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है। यहां आने वाले यात्री और स्थानीय लोग गंदगी और बदबू से परेशान हैं। इस मामले को लेके रहवासियों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की है।
अमोल गुलेकर (रहवासी रेलवे कॉलोनी)
कमलापति रेलवे स्टेशन के आसपास अतिक्रमण एक गंभीर समस्या है, जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और अवैध होटलों को हटाकर स्टेशन के आसपास की स्थिति को सुधारना चाहिए। यह न केवल यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरी है, बल्कि शहर की छवि के लिए भी महत्वपूर्ण है।
