मिलौनींगज चौराहे में युवक को मारा चाकू

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत मिलौनींगज चौराहे के पास बदमाश ने एक युवक पर चाकू से वार कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया वहीं वारदात का अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने बताया शुक्रवार को करन चौधरी 22 वर्ष निवासी रविदास नगर हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मिलौनींगज चौराहे के पास विशाल चौरसिया की पान की दुकान में काम करता है मिलौनीगंज सब्जी मंडी के अंदर पवन रैकवार उससे शराब पीने के लिये पैसेां की मांग करने लगा, उसने पैसे देने से मना किया तो पवन रैकवार हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा चाकू से हमलाकर चोट पहुंचा दी। जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

Next Post

कोचिंग संस्थानों में पार्किंग की सुविधा नहीं सड़कों पर खड़े हो रहे वाहन

Sat Mar 15 , 2025
भोपाल। राजधानी का एमपी नगर जोन 2, जो शहर का एक प्रमुख शैक्षणिक केंद्र है, वहां कोचिंग संस्थानों की बढ़ती संख्या के कारण पार्किंग की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। छात्रों और शिक्षकों द्वारा अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा करने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही […]

You May Like