वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2027 के लिए देश की जीडीपी विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है

नई दिल्ली, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश की मजबूत आर्थिक बुनियादी और घरेलू मांग के दम पर वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 6.7% कर दिया है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसलों की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी।

रेपो रेट स्थिर और तिमाही जीडीपी अनुमान

केंद्रीय बैंक की एमपीसी ने मुख्य नीतिगत दर यानी रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा है। साथ ही तिमाही आधार पर पहली तिमाही में 7.0%, दूसरी में 6.4%, तीसरी में 6.5% और चौथी तिमाही में 6.8% विकास दर रहने का अनुमान जताया गया है।

वैश्विक चुनौतियां और महंगाई पर नियंत्रण

गवर्नर ने बताया कि वैश्विक व्यापारिक अनिश्चितताओं और मिडिल ईस्ट के संकट के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इसके साथ ही महंगाई के मोर्चे पर राहत देते हुए FY27 के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान घटाकर 5.0% कर दिया गया है।

Next Post

20% से अधिक एथेनॉल मिश्रण वाले वाहनों पर भारी उद्योग मंत्रालय का बड़ा बयान, अलग नीति की फिलहाल कोई योजना नहीं

Wed Aug 5 , 2026
नई दिल्ली,  भारी उद्योग मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में 20 प्रतिशत से अधिक एथेनॉल मिश्रण (E20+) वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बढ़ावा देने के लिए अभी कोई अलग राष्ट्रीय नीति नहीं बनाई गई है। साथ ही, सरकार ने इन वाहनों या इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए किसी विशेष वित्तीय […]

You May Like