वकील के उत्पीड़न से त्रस्त महिला बेटियों संग पहुंची SP ऑफिस, आत्मदाह की दी चेतावनी

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के जाति की लाइन में रहने वाली एक पीड़ित महिला शनिवार को अपनी दो बेटियों के साथ पुलिस कप्तान (SP) कार्यालय पहुंची। महिला ने हजीरा पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला सीमा सेंगर ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द ही न्याय नहीं मिला, तो वे अपनी बेटियों के साथ आत्मदाह करने पर मजबूर हो जाएंगी।
​पति के पैर तोड़े, अब परिवार को कर रहे प्रताड़ित
पीड़िता सीमा सेंगर ने बताया कि स्थानीय वकील जयनंदन सेंगर द्वारा उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित और परेशान किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले आरोपी वकील जयनंदन सिंह सेंगर ने उनके पति अनुपम सेंगर के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। मारपीट के दौरान आरोपी ने उनके पैरों पर भारी पत्थर पटक दिया, जिससे अनुपम सेंगर के दोनों पैरों के पंजों की उंगलियां टूट गईं।
बेड पर हैं पति, फायदा उठा रहा आरोपी
पीड़िता के अनुसार, उनके पति गंभीर रूप से घायल हैं और घर पर बेड पर पड़े हुए हैं। वे चलने-फिरने में पूरी तरह से लाचार हैं। पति की इस बेबसी का फायदा उठाकर आरोपी वकील अब महिला और उसकी बेटियों को मानसिक व शारीरिक रूप से और भी अधिक परेशान कर रहा है। स्थानीय थाने में शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से परेशान होकर पीड़िता को मजबूरन अपनी बेटियों के साथ एसपी ऑफिस के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

Next Post

बेंगलुरु के एक स्कूल में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Sat May 30 , 2026
बेंगलुरु, 30 मई (वार्ता) कर्नाटक के पश्चिमी बेंगलुरु में शनिवार सुबह एक स्कूल भवन में भीषण आग लग गई जिसपर काबू पाने के लिए अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को तुरंत कार्रवाई के लिए लगाया गया। घटना के समय स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण बंद था इसलिए किसी के हताहत होने […]

You May Like