सीहोर. दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 12 वीं की छात्रा आरोही पराशर ने नेपाल के काठमांडू में आयोजित 17 वीं एनएसकेए अंतरराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में काता/कुमिते टीम काता/कुमिते स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अर्जित किया.प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन ने कहा छात्रा की यह सफलता उसकी कठिन मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी.इस उपलब्धि पर संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन, प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन, डीईओ शीलू शर्मा, खेल अधिकारी अत्ताउल्लाह खान, प्राचार्य आलोक शर्मा, स्पोर्ट्स शिक्षक सुमित शर्मा ने शुभकामनाएं दी हैं.
ऑक्सफोर्ड की छात्रा ने नेपाल में जीता रजत पदक
