भारतीय पौराणिक कथाओं को एनीमेशन ही सबसे बेहतर ढंग से जीवंत कर सकता है : एस.एस. राजामौली

मुंबई, 02 जुलाई (वार्ता) फिल्मकार एस.एस. राजामौली का मानना है कि भारतीय पौराणिक कथाओं की विशाल और कल्पनाशील दुनिया को सबसे प्रभावशाली तरीके से एनीमेशन के माध्यम से ही प्रस्तुत किया जा सकता है।एस.एस. राजामौली ने आगामी एनिमेटेड फिल्म ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ के वर्क-इन-प्रोग्रेस प्रेजेंटेशन के दौरान कहा कि ‘बाहुबली’ की दुनिया और उसके किरदारों को विकसित करते समय उनकी टीम ने इतनी कहानियां तैयार कीं कि उनमें से कई फिल्म के दृश्यों जितनी, बल्कि उनसे भी अधिक नाटकीय थीं। उन्होंने कहा, “भारतीय पौराणिक कथाएं दूसरी दुनियाओं के किरदारों के शानदार और जीवंत वर्णनों से भरी हुई हैं।

उन कल्पनाओं को सही मायनों में सिर्फ एनीमेशन के जरिए ही दिखाया जा सकता है। ईशान वही इंसान थे, जिनका हमें इंतजार था, जो बाहुबली को अगले स्तर तक ले जा सकते थे।” ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ दो भागों में बनने वाली एक एनिमेटेड महागाथा है, जिसका निर्देशन पुरस्कार विजेता फिल्मकार ईशान शुक्ला कर रहे हैं। फिल्म के पहले भाग का टीजर हाल ही में जारी किया गया है, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म वर्ष 2027 में रिलीज होने वाली है। ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी, जिसमें ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ शामिल हैं, भारतीय सिनेमा की सबसे सफल और लोकप्रिय श्रृंखलाओं में गिनी जाती है। अब ‘बाहुबली: द इटरनल वॉर’ के जरिए इस कहानी को एनीमेशन के नए स्वरूप में आगे बढ़ाया जाएगा।

.....

Next Post

'डबल डेट' में साइरस ब्रोचा और साइरस साहूकार ने ताज़ा कीं वीजे दौर की यादें, बोले- इन्फ्लुएंसर्स से पहले हम ही थे इन्फ्लुएंसर

Thu Jul 2 , 2026
मुंबई, 02 जुलाई (वार्ता) अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी के चैट शो ‘डबल डेट’ के नए एपिसोड में पूर्व वीजे साइरस ब्रोचा और साइरस साहूकार ने 90 के दशक और शुरुआती 2000 के दौर की यादें साझा करते हुए उस समय के म्यूजिक टेलीविजन और वीजे संस्कृति पर […]

You May Like