‘डबल डेट’ में साइरस ब्रोचा और साइरस साहूकार ने ताज़ा कीं वीजे दौर की यादें, बोले- इन्फ्लुएंसर्स से पहले हम ही थे इन्फ्लुएंसर

मुंबई, 02 जुलाई (वार्ता) अभिनेत्री नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी के चैट शो ‘डबल डेट’ के नए एपिसोड में पूर्व वीजे साइरस ब्रोचा और साइरस साहूकार ने 90 के दशक और शुरुआती 2000 के दौर की यादें साझा करते हुए उस समय के म्यूजिक टेलीविजन और वीजे संस्कृति पर दिलचस्प बातचीत की।शो के दौरान अंगद बेदी ने कहा कि एक समय ऐसा था जब वीजे फिल्मी सितारों से भी अधिक लोकप्रिय हुआ करते थे। इस टिप्पणी के बाद साइरस ब्रोचा और साइरस साहूकार के बीच उस दौर की लोकप्रियता और सांस्कृतिक प्रभाव को लेकर हल्की-फुल्की लेकिन रोचक बहस शुरू हो गई।

बातचीत के दौरान साइरस ब्रोचा ने मजाकिया अंदाज में कहा, “इन्फ्लुएंसर्स आने से पहले हम ही इन्फ्लुएंसर थे। आज की पीढ़ी इन्फ्लुएंसर इसलिए बनी क्योंकि लोगों को प्रभावित करने की शुरुआत हमने ही की थी।” एपिसोड में उस दौर को भी याद किया गया जब म्यूजिक टेलीविजन ने मलाइका अरोड़ा, साइरस साहूकार, साइरस ब्रोचा, रणविजय सिंघा, मिनी माथुर, मारिया गोरेटी सहित कई लोकप्रिय वीजे भारतीय मनोरंजन जगत को दिए थे। सोशल मीडिया के दौर से पहले इन चेहरों ने युवाओं के बीच खास पहचान बनाई और पॉप कल्चर को नई दिशा दी। शो में पुरानी यादों, दिलचस्प किस्सों, बेबाक बातचीत और हास्य से भरपूर माहौल के बीच यह सवाल भी उठाया गया कि क्या वास्तव में एक समय ऐसा था जब वीजे की लोकप्रियता फिल्मी सितारों से भी अधिक थी। इस रोचक बहस का पूरा जवाब दर्शकों को ‘डबल डेट’ के नए एपिसोड में देखने को मिलेगा।

.....

Next Post

भोपाल से मंडीदीप-सीहोर तक दौड़ेंगी ई-बसें, 15 जुलाई से शुरू होगी सार्वजनिक परिवहन सेवा

Thu Jul 2 , 2026
भोपाल। भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 15 जुलाई से राजधानी में नई इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने जा रही है। पहले चरण में 10 प्रमुख रूटों पर 20 आधुनिक ई-बसें चलाई जाएंगी, जो भोपाल के साथ-साथ मंडीदीप, सीहोर और औबेदुल्लागंज […]

You May Like