अवैध खनन के कारण यमुना के तटबंध हो रहे कमजोर : रेखा

नयी दिल्ली 07 जुलाई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि अवैध खनन के चलते यमुना के तटबंध कमजोर हो रहे हैं जिससे बाढ़ का खतरा भी पैदा होता है।

श्रीमती गुप्ता ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे यमुना क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर रोक लगाई जाए। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस अवैध खनन के चलते यमुना के तटबंध कमजोर हो रहे हैं, जिससे बाढ़ का खतरा भी पैदा होता है। इस गंभीर मसले पर मुख्यमंत्री ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की चिंताओं से भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराया है।

उन्होंने कहा कि यह अवैध खनन गंभीर पारिस्थितिक क्षति का कारण भी बन रहा है, जो भविष्य में यमुना के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है। इसके साथ-साथ यमुना के किनारे रहने वाली आबादी भी इस बदलाव से प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि यह अंतरराज्यीय प्रकृति का मुद्दा है, इसलिए इस अवैध रेत खनन पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकारों के बीच एक समन्वित और संयुक्त प्रर्वतन तंत्र की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा , “ आपके (श्री योगी आदित्यनाथ) सहयोग से हम इस समस्या का प्रभावी समाधान निकाल सकेंगे।” उन्होंने श्री योगी से अनुरोध किया है कि अपने अफसरों को इस मसले पर संयुक्त अंतरराज्यीय सीमांकन के आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया ताकि दोनों राज्यों के प्रशासन के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र के पारिस्थितिक संतुलन की प्रभावी रूप से रक्षा की जा सके।

 

 

Next Post

शिवराज ने उद्योग जगत के समक्ष मक्का उत्पादन और उपभोग बढ़ाने की योजना रखी

Mon Jul 7 , 2025
नई दिल्ली, 7 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में मक्का उत्पादन को 2047 तक दो गुना से अधिक करने की सरकार की योजना का एक खाका प्रस्तुत करते हुए सोमवार को कहा कि यह लक्ष्य अनुसंधान, कृषक शिक्षा और […]

You May Like