जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत पिपरिया में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र पेटियों में रखे जेवरात, नगदी पार कर दी। पुलिस के मुताबिक श्रीमति गुलाब बाई निवासी पिपरिया भंडरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोनों बहुये एवं बड़ा बेटा सभी साथ में रहते हैं, छोटा बेटा लगभग 1 वर्ष पूर्व खत्म हो गया है। बड़ा बेटा राजेश यादव सुबह लगभग 9 बजे भंडरा गंगाजली कार्यक्रम में चला गया था, नाती नातिन स्कूल चले गये थे, घर में वह एवं पति बच्चू यादव, बहू रिंकी यादव एवं पिंकी यादव थे।
दोपहर लगभग 12-30 बजे मकान के कमरों में लगे दरवाजों में ताला लगाकर वह एवं पति एवं दोनों बहुयें लकड़ी काटने गांव से थोडी दूर जंगल चले गये थे। दोपहर लगभग 2 बजे चारों घर वापस आये तो देखा कमरे का दरवाजा खुला था, कमरे में रखी बिस्तर पेटी एवं छोटी पेटी के ताले टूटे हुये थे, बिस्तर पेटी में गेहूं के अंदर एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखा चांदी का एक डोरा, 2 जोडी कंटीले गजरा, एक जोड़ी गजडिय़ा तथा नगदी 35 हजार रूपये गायब थे एवं छोटी पेटी में रखी चांदी की पायल नहीं थी।
