ईरान ने होर्मुज में अपने नियंत्रण क्षेत्र को स्पष्ट किया, इस क्षेत्र से गुजरने के लिए जहाजों को लेनी होगी अनुमति

ईरान ने होर्मुज में अपने नियंत्रण क्षेत्र को स्पष्ट किया, इस क्षेत्र से गुजरने के लिए जहाजों को लेनी होगी अनुमति

तेहरान, 21 मई (वार्ता) ईरान ने होर्मुज जलडमरुमध्य में अपने नियंत्रण क्षेत्र को स्पष्ट करते हुए कहा है कि इस समुद्री मार्ग से गुजरने से पहले सभी जहाजों को अनुमति लेनी होगी और समन्वय स्थापित करना होगा। ‘फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण’ ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जलडमरुमध्य में नियंत्रण क्षेत्र को स्पष्ट करते हुए कहा कि निगरानी क्षेत्र पूर्व की ओर ईरान के कुह-ए उबारक से लेकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह के दक्षिण तक और पश्चिम की ओर ईरान के केश्म द्वीप के छोर से लेकर यूएई के उम अल कुवैन तक फैला हुआ है। प्राधिकरण ने कहा कि निर्दिष्ट क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों को फारस की खाड़ी जलमार्ग प्रबंधन प्राधिकरण के साथ समन्वय करना होगा और जलडमरूमध्य में प्रवेश करने से पहले आवाजाही कि अनुमति प्राप्त करनी होगी।

यह घटनाक्रम अमेरिका-ईरान वार्ताओं में जारी गतिरोध के बीच आया है, जिसमें दोनों पक्ष अपने रुख में ढील देने से इनकार कर रहे हैं। अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से बंद करने की मांग की है, जबकि ईरान ने अपने ऊर्जा सुरक्षा हितों की रक्षा करने और होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण बनाए रखने पर जोर दिया है। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े संचालन के प्रबंधन और निगरानी के लिए एक नई नियामक संस्था के रूप में इस प्राधिकरण की शुरुआत की है। सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इस प्राधिकरण के परिचालन की पुष्टि भी कर दी है। इस ढांचे के तहत, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की इच्छा रखने वाले जहाजों को ईमेल के माध्यम से आधिकारिक निर्देश प्राप्त होंगे, जिसमें पारगमन के नियमों और प्रक्रियाओं का विवरण होगा।जहाजों के लिए नई प्रणाली के तहत जारी निर्देशों का पालन करना और जलडमरूमध्य में प्रवेश करने से पहले पारगमन अनुमति सुरक्षित करना आवश्यक है। प्राधिकरण ने इस पहल को एक संप्रभु शासन तंत्र के रूप में वर्णित किया है, जिसका उद्देश्य वाणिज्यिक जहाजों के साथ समन्वय में सुधार करना और होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री परिवहन से संबंधित जानकारी प्रदान करना है।

 

 

.....

Next Post

सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में अपने दिल छू लेने वाले आरजे किरदार के लिए मुस्कान बामने को फिल्म संजू से मिली प्रेरणा

Thu May 21 , 2026
मुंबई,21 मई (वार्ता)सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में अपने दिल छू लेने वाले आरजे किरदार के लिए मुस्कान बामने को फिल्म संजू से प्रेरणा मिली है। सोनी सब का पुष्पा इम्पॉसिबल अपनी प्रेरणादायक कहानियों और गहराई से लिखे गए किरदारों के जरिए दर्शकों के दिलों को लगातार छू रहा है। […]

You May Like