
भोपाल। ज्योति टाकीज रोड पर बीच में सड़क का एक हिस्सा धंस गया है, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक को एक तरफा कर दिया है और बीच सड़क पर अस्थायी डिवाइडर लगाकर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है। सड़क धंसने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र मरम्मत की मांग की है। नगर निगम द्वारा मरम्मत कार्य जल्द शुरू किए जाने की संभावना है।
