इंदौर: मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पूर्व कुलपति संपत्ति को लेकर शिकायत करने पहुंचे. शिकायत में उन्होंने बेटे, बहू और पोतियों द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही है.कलेक्टर शिवम वर्मा के सामने व्हील चेयर पर पूर्व कुलपति नरेंद्र धाकड़ , अपनी पत्नी और बेटी के साथ जनसुनवाई में पहुंचे. उन्होंने कलेक्टर वर्मा को शिकायत देते हुए बताया कि बेटा अमित, बहू दीप्ति और पोतियां अंजली और तान्या उनके साथ गंदा व्यवहार करते है और संपत्ति पर भी कब्जा कर लिया है.
वहीं बेटे अमित के दोस्त ने चर्चा में बताया कि झूठी शिकायत की जा रही है. अमित ने अपनी कमाई से स्वयं का मकान बनाया है. कलेक्टर वर्मा ने कहा कि शिकायत मिली है. इसकी जांच और बेटे को बुलाकर बात करेंगे. इसके बाद बेटे को समझाइश दी जाएगी. समझाइश के बाद नहीं माना तो विधि सम्मत कारवाई करेंगे
