सोंडवा में आयोजित सुपटा प्रतियोगिता में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह जी चौहान

आलीराजपुर। सोंडवा में आयोजित सुपटा प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री नागरसिंह जी चौहान शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का उत्साहवर्धन किया तथा खिलाड़ियों और आयोजकों का हौसला बढ़ाया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान झंडाना, द्वितीय स्थान सोंडवा तथा तृतीय स्थान बिछोली एवं सुगट की टीमों ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया गया। साथ ही, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 10 टीमों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई, ताकि प्रतिभागियों का उत्साह बढ़े और खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिले।

इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Next Post

'स्वावलंबन-2026' में नौसेना की जरूरतों के मुताबिक स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकसित करने पर रहेगा जोर

Mon Oct 19 , 2026
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय नौसेना की जरूरतों के मुताबिक स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकसित करने और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 26 और 27 अक्टूबर को नवाचार और स्वदेशीकरण सम्मेलन ‘स्वावलंबन-2026’ का आयोजन किया जायेगा। नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल अजय कोचर ने सोमवार को यहां संवाददाता […]

You May Like