देवास पटाखा फैक्ट्री हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हुई, पुलिस ने दो और आरोपियों एजाज और गुड्डू को किया गिरफ्तार

देवास। टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल अमर जाटव और गुड्डू की अमलतास अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मृतकों का आंकड़ा पांच तक पहुंच गया है, जबकि कई घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

इधर, मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मोहम्मद एजाज को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस प्रकरण में बीएनएस की धारा 105 और 110 के तहत कार्रवाई करते हुए अनिल मालवीय और एजाज मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। हादसे की जांच जारी है और फैक्ट्री संचालन में लापरवाही समेत अन्य बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है।

उधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देर रात इंदौर पहुंचे। चोइथराम अस्पताल में घायलों का हाल जानने के बाद वे अमलतास अस्पताल भी पहुंचे, जहां उन्होंने पटाखा फैक्ट्री हादसे में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके उपचार की जानकारी ली।

Next Post

गुरुदेव के वचनों में लोकमंगल की भावना निहित : सीएम डॉ यादव

Fri May 15 , 2026
भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार सुबह मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम पहुंचकर गुरुदेव महाराज के अमृत प्रवचन का श्रवण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही हमने देवी-देवताओं के प्रत्यक्ष दर्शन न किए हों, लेकिन गुरुजी के दर्शन होने पर ऐसा अनुभव होता है मानो […]

You May Like