भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार सुबह मक्सी रोड स्थित जय गुरुदेव आश्रम पहुंचकर गुरुदेव महाराज के अमृत प्रवचन का श्रवण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही हमने देवी-देवताओं के प्रत्यक्ष दर्शन न किए हों, लेकिन गुरुजी के दर्शन होने पर ऐसा अनुभव होता है मानो ईश्वर का स्वरूप भी उन्हीं जैसा हो। उन्होंने कहा कि गुरुजी के प्रत्येक वचन में जनकल्याण और लोकमंगल की भावना समाहित है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गौशालाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रभावी प्रयास कर रही है। साथ ही धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू कर सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों को निरंतर लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।
