जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत ककरहेटा मोड नाहन देवी के पास रविवार शाम तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने तीन को टक्कर मार दी जिससे उन्हें चोटें आ गई।
पुलिस के मुताबिक रविवार को नईम खान 28 वर्ष निवासी मदार चौक कटंगी ने रिपोट्र दर्ज करायी कि वह एवं उसकी मॉ आबदा बेगम, रिश्तेदार अब्दुल रहमान एवं उनका भतीजा शाहबुदीन ककरहेटा मोड नाहन देवी के पास जमीन देखने के बाद रोड किनारे वाहन के इंतजार मे खडे थे.
शाम 4-50 बजे जबलपुर की ओर से आ रहे लोडिंग वाहन क्रमंाक एमपी 20 जे जे 9934 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये रोड किनारे खडी उसकी मॉ आबदा बेगम, रिश्तेदार अब्दुल रहमान, शाहबुदीन को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे तीनों रोड पर गिर गये तीनों को हाथ पैर कमर में चोटे आ गयी तीनों घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
