बाबा भूतनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते पर कीचड़ और जलभराव, श्रद्धालु परेशान

इंदौर :राऊ-रंगवासा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते पर जगह-जगह कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।बारिश के बाद रास्ते की हालत और भी खराब हो गई है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने के कारण पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन के चलते हादसे का खतरा भी बना हुआ है।

कमलेश मौर्य ने बताया कि बाबा भूतनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मंदिर तक जाने वाले रास्ते की बदहाल स्थिति के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं, ऐसे में मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग की व्यवस्था बेहतर होना जरूरी है।

अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदारों की नजर इस समस्या पर पड़ेगी?क्या श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रास्ते से कीचड़ और जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा?स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने संबंधित प्रशासन से मांग की है कि मामले का जल्द संज्ञान लेकर रास्ते की साफ-सफाई, कीचड़ हटाने और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।

Next Post

बीकानेर से बन-संवरकर लौट रही हेरिटेज ट्रेन

Thu Aug 13 , 2026
इंदौर:पातालपानी-कालाकुंड के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन जल्द ही बीकानेर से बन-संवरकर लौट रही है. ट्रेन का रैक मेंटेनेंस के लिए बीकानेर भेजा था. अब मेंटेनेंस पूरा होने के बाद इसे ट्राले से वापस लाया जा रहा है. रैक पहुंचने के बाद रेलवे इसके संचालन की तारीख और व्यवस्था तय […]

You May Like