इंदौर:पातालपानी-कालाकुंड के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन जल्द ही बीकानेर से बन-संवरकर लौट रही है. ट्रेन का रैक मेंटेनेंस के लिए बीकानेर भेजा था. अब मेंटेनेंस पूरा होने के बाद इसे ट्राले से वापस लाया जा रहा है. रैक पहुंचने के बाद रेलवे इसके संचालन की तारीख और व्यवस्था तय करेगा.पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि बीकानेर से कोई नया रैक नहीं आ रहा है.
हेरिटेज ट्रेन का यही रैक मेंटेनेंस के लिए बीकानेर भेजा गया था, जो अब वापस आ रहा है. इसके आने के बाद संचालन को लेकर विचार किया जाएगा और उसके बाद ट्रेन शुरू की जाएगी. मानसून में पातालपानी-कालाकुंड की हरियाली और प्राकृतिक नजारों के कारण हेरिटेज ट्रेन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहती है. इस बार मेंटेनेंस के कारण इसके संचालन में देरी हुई है. ट्रेन के लौटने के बाद ही यह तय होगा कि इसे कितने दिन और किस समय चलाया जाए.
