सांसद माया नारोलिया भारत-मेडागास्कर संसदीय मैत्री समूह की सदस्य नियुक्त

नर्मदापुरम। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया को 18वीं लोकसभा के कार्यकाल हेतु भारत–मेडागास्कर संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह मैत्री समूह भारत और मेडागास्कर के बीच संसदीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गठित किया गया है। इस समूह के माध्यम से दोनों देशों के सांसदों के बीच संवाद, सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जाएगा।

नियुक्ति पर श्रीमती माया नारोलिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है।

उन्होंने कहा कि भारत और मेडागास्कर के मध्य ऐतिहासिक,सांस्कृतिक एवं कूटनीतिक संबंध रहे हैं, जिन्हें और अधिक मजबूत बनाने में संसदीय मैत्री समूह की अहम भूमिका होगी।

श्रीमती नारोलिया ने विश्वास व्यक्त किया कि इस मंच के माध्यम से दोनों देशों के बीच संसदीय संवाद, सहयोग एवं आपसी समझ को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगी तथा शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदत्त इस जिम्मेदारी के लिए पुनः आभार प्रकट किया।

Next Post

एनसीईआरटी के पुराने जानकार ने एक और किताब में लिखे पैराग्राफ को अदालत में चुनौती दी

Sat Feb 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के एक पुराने जानकार ने अब कक्षा 8वीं की एक और किताब के एक पैराग्राफ को चुनौती देने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाला बताया […]

You May Like

मनोरंजन