दिनदहाड़े झपट्टा मारकर युवक का मोबाईल लूट ले गये बदमाश

जबलपुर: घमापुर थानातंर्गत शीतलामाई मंदिर के समीप एक्सिस सवार दो बदमाश एक युवक को झपट्टा मारकर उसका कीमती मोबाईल ले उड़े। दिनदहाड़े हुई उक्त वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरु कर दी है।पुलिस ने बताया कि अच्छे मियां का बाड़ा निवासी 27 वर्षीय प्रकाश राजपूत महाधिवक्ता कार्यालय में काम करता है।

बीते दिवस दोपहर ढाई बजे वह अपने घर से किराना का सामान लेने शीतलामाई मंदिर की ओर जा रहा था। उसी समय उसके मोबाईल पर फोन आया, जैसे ही उसने बात करने के लिये मोबाईल निकाला, तभी घमापुर तरफ से एक्सिस में सवार व्यक्ति पहुंचा और झपट्टा मारकर उसका ओप्पो कंपनी का मोबाईल ले भागा। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Next Post

सूने घर पर चोरों का धावा

Tue May 19 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थानातंर्गत रामपुर की एनएफडी कालोनी के एक सूने घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर जेवर, नगदी और कीमती समान पार कर दिया। जिस वक्त वारदात हुई, उस वक्त पीडि़त सपरिवार अपनी ससुराल सिवनी गया हुआ था।पुलिस ने बताया कि एनएफडी गॉर्ड कालोनी निवासी 29 वर्षीय अंकित कुमार […]

You May Like