टेलीग्राम पर सरकार की सख्ती: 15 दिन में सभी पायरेटेड फिल्म और OTT चैनल हटाने के निर्देश

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को पायरेटेड फिल्मों, वेब सीरीज और OTT कंटेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सरकार ने नोटिस जारी कर कहा है कि अगले 15 दिनों के भीतर ऐसे सभी चैनल और ग्रुप हटाए जाएं, जहां कॉपीराइट का उल्लंघन करते हुए पायरेटेड कंटेंट साझा किया जा रहा है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि टेलीग्राम केवल शिकायत मिलने का इंतजार न करे, बल्कि अपने स्तर पर निगरानी रखकर पायरेटेड कंटेंट को तुरंत हटाए। साथ ही, बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले चैनल, ग्रुप, बॉट, अकाउंट और उनके एडमिन के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, अब तक 3 हजार से अधिक पायरेसी से जुड़े टेलीग्राम चैनलों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इससे पहले NEET पेपर लीक मामले में भी टेलीग्राम की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। सरकार का कहना है कि ऑनलाइन पायरेसी और कॉपीराइट उल्लंघन पर आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

Next Post

ईरान खामेनेई को ऐतिहासिक विदाई देते हुए एक युग के अंत का मना रहा है जश्न

Sat Jul 4 , 2026
तेहरान, 04 जुलाई (वार्ता) ईरान ने अपने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए पांच दिन का एक बड़ा अंतिम संस्कार समारोह शनिवार को शुरू किया, जिसमें लाखों शोक मनाने वाले, देश के विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारी और विदेशी गणमान्य व्यक्ति तेहरान पहुंचे हुए हैं। अंतिम संस्कार समारोह […]

You May Like