विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध हुई शिकायत

सतना :शहर के पतेरी क्षेत्र में स्थित अंग्रेजी माध्यम के निजी विद्यालय में अध्ययनरत एक छात्र के हाथ में फ्रैक्चर आने के बावजूद भी बरती गई लापरवाही और संवेदनहीन रवैऐ से आहत अभिभावकों द्वारा मामले की शिकायत जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जन सुनवाई में की गई है.शहर के सिंधी कैंप क्षेत्र के निवासी विशाल पंजवानी अपनी पत्नी और बेटे के साथ मंगलवार को जिला कलेक्टोरट की जनसुनवाई में पहुंचे. उनके बेटे के दाएं हाथ में प्लास्टर लगा हुआ था.

जनसुनवाई में विशाल ने लिखित शिकायत सौंपते हुए निजी विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. विशाल के अनुसार उनका बेटा विद्यालय में कक्षा 2 ई का छात्र है. 15 जनवरी को ब्रेक के दौरान उनके बेटे के दाएं हाथ में चोट लग गई. जिसके चलते बच्चा दर्द से बुरी तरह कराहने लगा. लेकिन वहां पर मौजूद मेड ने बच्चे को कराहता देखकर भी अकेला छोड़ दिया. बच्चा जब किसी तरह अपनी कक्षा में पहुंचा तो वहां पर मौजूद शिक्षिका ने भी उसकी हालत को नजरअंदाज किया.

लेकिन जब दर्द के कारण बच्चा लगातार रोता रहा तब शिक्षिक ने उसे फस्र्ट एड बाक्स रुम में भेज दिया. जहां पर बच्चे के साथ किया गया दुव्र्यवहार काफी पीड़ादायक था. दर्द से परेशान बच्चे ने जब रेस्ट की मांग की तो शिक्षिक ने चिल्लाते हुए उसे क्लास में भेज दिया. कुछ घंटे बाद जब वे विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बच्चे का दाया हाथ बिलकुल उठ नहीं पा रहा था. इस संबंध में जब विद्यालय प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने नजरअंदाज करते हुए सारी जिम्मेदारी से पल्ल झाड़ लिया. लिहाज विशाल जब बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां पर हाथ में दो फ्रैक्चर पाए गए. जिसे देखते हुए विशाल द्वारा उस दौरान के सीसीटीवी फुटेज निकलवाने और विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध सख्त कार्रवाईं की मांग की गई.

Next Post

1984 सिख विरोधी दंगा मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बड़ी राहत; राउज एवेन्यू कोर्ट ने दो हत्याओं के केस में किया बरी

Thu Jan 22 , 2026
नई दिल्ली | दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान जनकपुरी और विकासपुरी क्षेत्रों में हुई हिंसा से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बरी कर दिया है। इस मामले में उन पर दो लोगों की हत्या और हिंसा भड़काने के आरोप […]

You May Like