मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

लखनऊ 06 मार्च (वार्ता) मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को वूमेंस प्रीमियर लीग के 16वें मुकाबले में गुरुवार को टॉस जीतकर यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां मुम्बई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा पिछले मैच में तेज गेंदबाजों को अच्छी मूवमेंट मिली थी इसलिए वह पहले गेंदबाजी कर फायदा लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है। जी कलिता की जगह एकादश में पारुणिका सिसोदिया को जगह दी गई है।

वहीं यूपी वॉरियर्ज की कप्तान दीप्ति शर्मा ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

यूपी वॉरियर्ज एकादश : किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, उमा छेत्री (विकेटकीपर), शिनेल हेनरी,सोफी एकलस्टन, गौहर सुल्ताना और क्रांति गौड़।

मुंबई इंडियंस एकादश : यास्तिका भाटिया, हेली मैथ्यूज, नेट सायवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एमेलिया कर, सजना सजीवन, जी कमालिनी, अमनजोत कौर,संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल और पारुणिका सिसोदिया।

Next Post

मारुति सुज़ुकी गुरूग्राम में इंटीग्रेट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम करेगी लागू

Thu Mar 6 , 2025
गुरुग्राम 06 मार्च, (वार्ता) यात्री वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड अपनी सीएसआर पहल के तहत गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड टैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को लागू करने जा रही है। कंपनी ने आज यहां कहा कि इसके लिए मारुति सुज़ुकी ने गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी और […]

You May Like