भिंड में चला अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई


भिंड। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग से परेशान लोगों को राहत दिलाने प्रशासन एक्शन मोड में है। एसडीएम अखिलेश शर्मा ने नगर पालिका टीम के साथ पैदल निरीक्षण कर अस्थायी अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की। सड़क पर रखा सामान और गलत पार्किंग को जाम की बड़ी वजह मानते हुए उन्होंने कहा कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी।सुभाष तिराह से इंदिरा गांधी चौराहे तक किए गए निरीक्षण में एसडीएम ने दुकानदारों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सड़क या फुटपाथ पर मिला कोई भी सामान तुरंत नपा द्वारा जब्त किया जाएगा। साथ ही नियमानुसार चालानी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ते हैं, इसलिए सभी दुकानदार तत्काल अतिक्रमण हटाएं। एसडीएम शर्मा ने यह भी बताया कि कई बार ग्राहक दुकान के सामने ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। उन्होंने दुकानदारों को जिम्मेदारी समझाते हुए कहा कि वे ग्राहकों को सही पार्किंग स्थान बताएं और गलत तरीके से वाहन लगाने से रोकें।

Next Post

भारत-रूस कृषि सहयोग को बढ़ाने पर सहमत, आलू, अनार के निर्यात का मसला सुलझा

Fri Dec 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 दिसंबर (वार्ता) भारत और रूस ने कृषि वस्तुओं के व्यापार को बढ़ाने, खाद्यान्न और बागवानी उत्पादों के निर्यात की नयी संभावनाओं का पता लगाने पर सहमति जताई है। केंद्रीय कृषि मंत्री, शिवराज सिंह चौहान ने रूस की कृषि मंत्री ओक्साना लुट के साथ गुरूवार को हुयी द्विपक्षीय […]

You May Like