बेकाबू बोलेरो वाहन बिजली के खंभे से टकराई

सिंगरौली :बीती देर रात बैढ़न के व्यस्त कचनी मोड़ चौराहे पर एक खौफनाक मंज़र देखने को मिला, जहाँ एक तेज़ रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर काल बनकर सड़कों पर दौड़ पड़ी। रफ्तार इतनी तेज़ थी कि जब वाहन का संतुलन बिगड़ा, तो वह सड़क किनारे लगे ठेलों को रौंदते हुए ज़िग-ज़ैग अंदाज़ में सड़क के दूसरी ओर बिजली के खंभे में जा घसी! इस भयंकर टक्कर में बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया.

रोंगटे खड़े कर देने वाली बात तो यह है कि जहाँ जाकर बोलेरो रुकी, ठीक वहीं 33,000 वोल्ट की हाई-टेंशन विद्युत लाइन का पोल खड़ा था। सोचिए, अगर गाड़ी सीधे उस पोल से टकरा जाती, तो कितना बड़ा विस्फोट और जान-माल का नुकसान हो सकता था! गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

Next Post

पूर्वी बाईपास पर रफ्तार का कहर, बल्कर की टक्कर से एक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri Jul 31 , 2026
सिंगरौली/देवसर :राष्ट्रीय राजमार्ग के देवसर पूर्वी बाईपास पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार बल्कर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पुरवा निवासी सुब्बालाल साकेत उर्फ नटवरलाल 45 […]

You May Like