
जबलपुर। बरेला रोड पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे में एक बाइक में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर बेहोश हो गई। घटना की सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। हादसा कैसे और किन परिस्थिति में इसका पुलिस पता लगाने में जुटी है।
