जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूरतलाई पुल के पास एक ट्रक और लोडिंग ऑटो में भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग दब गए। एक्सीडेंट से मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद सब्बल से गेट तोडक़र घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल भेजा गया। वहीं इस हादसे से माढ़ोताल पुलिस बेखबर रही।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सूरतलाई पुल के नजदीक एक बड़े ट्रक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लोडिंग ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार तीन लोग दब गए।
एक्सीडेंट से मौके पर जाम लग गया और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत करते हुए शब्बल से गेटको तोडक़र घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस संबंध में जानकारी लेने के लिए जब माढ़ोताल टीआई वीरेन्द्र सिंह पवार से संपर्क किया तो उनका कहना रहा कि ऐसे किसी एक्सीडेंट की उन्हें जानकारी नहीं है। थाने मेें जब संपर्क किया तो पुलिस का कहना रहा कि एक्सीडेंट की जानकारी नहीं है और न ही सूरतलाई में सडक़ दुर्घटना
संबंधी कोई कायमी हुई है।
