4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

जबलपुर: ग्वारीघाट पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चुराये हुये पांच दुपहिया वाहन कीमती लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये के जप्त किए गए है। पकड़े गए आरोपी एक साथ जाकर रैकी कर सुनसान जगह खडे वाहन का लाक तोड़ कर वाहन को पल झपकते ही चुरा लिया करते थे।टीआई सुभाष चंद बघेल ने बताया कि भटौली कुण्ड के पास टूव्हीलर बेचने की फिराक में घूम रहे अमन पटैल उर्फ बाटली पिता अमर पटैल 19 वर्ष निवासी बनारसी सुनार के पास कालीमठ मंदिर मदनमहल व तीन बालकों को पकड़ा गया।

जिनसे मोटर साईकिल व स्कूटी के कागजात मांगने पर कोई कागजात नहीं होना बताये। संदेह होने पर सभी को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर दोनों वाहन चोरी के होना स्वीकार करते हुये चारों ने अपने अन्य साथी सृजल राय निवासी ग्रीनसिटी माढोताल के साथ मिलकर थाना ग्वारीघाट, लार्डगंज, गढा, मदनमहल व गोहलपुर क्षेत्र से कुल पांच वाहन चोरी कर आपस में बांट लेना बताये। चारों से एक-एक दुपहिया वाहन जप्त किये गये है । फरार सृजल राय पिता रामकृपाल राय 21 वर्ष निवासी ग्रीनसिटी माढोताल के घर पर पुलिस ने दबिश दी जो नहीं मिला। जिसके घर से एक दुपहिया वाहन जो कि थाना ग्वारीघाट क्षेत्र से चुराया था जब्त किया गया।

Next Post

राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की फाइल बनी ‘फुटबॉल’

Fri Dec 26 , 2025
उज्जैन: अटल खेल मेले में शामिल हो चुकी प्रतिष्ठित कैप्टन रूप सिंह हॉकी गोल्ड प्रतियोगिता इस बार संकट के दौर से गुजर रही हैं. जनवरी में प्रस्तावित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर अब तक राष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन, दिल्ली से आवश्यक अनुमति नहीं मिल पाई है. अनुमति […]

You May Like