सीहोर। भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती विधायक कार्यालय में मनाई गई. कार्यकर्ताओं ने विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया.विधायक राय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी प्रखर राष्ट्रवादी और संगठनकर्ता थे. उनके बताए हुए मार्ग पर ही हम सभी कार्यकर्ता निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. कायक्रम में युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनील राय, कन्हैयालाल मालवीय, सुशील ताम्रकार, वरुण शर्मा, निर्मल पवार, नैतिक राय, सतीश बनवाइया, प्रदीप मेवाड़ा, जलज छोकर, जितेंद्र वर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक शामिल रहे.
विधायक कार्यालय में मनी पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
