जस्टिस संजीव सचदेवा बने एसीजे

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश संजीव सचदेवा को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। केन्द्रीय कानून विभाग ने गुरूवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। दरअसल 23 मई वर्तमान चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जस्टिस सचदेवा 24 मई से मुख्य न्यायाधीश का प्रभार संभालेंगे।

वर्ष 1964 को दिल्ली में जन्मे जस्टिस सचदेवा ने 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि की पढ़ाई पूरी की। उसी साल उन्होंने वकालत शुरू की। वकालत के लंबे अनुभव के बाद उन्हें 17 अप्रैल 2013 को उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद 31 मई 2024 को उनका स्थानांतरण मध्यप्रदेश हाईकोर्ट किया गया था। जिसके बाद अब उन्हें मप्र हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस पद का दायित्व सौंपा गया है।

Next Post

व्यापमं मामले के दो आरोपियों को राहत, एफआईआर निरस्त

Thu May 22 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने व्यापमं घोटाले से जुड़े तीन मामलों में दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर और अन्य कार्रवाई निरस्त कर दी। दोनों पर मध्यस्थता करने का आरोप था। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने कहा है कि आवेदकों के मामले में जांच […]

You May Like