इछावर। गरीबों तक राशन पहुंचाने वाले समूह राशन विक्रेता स्वयं आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. समूह राशन विक्रेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पिछले छह माह से लंबित राशन वितरण कमीशन का भुगतान कराने की मांग की. विक्रेताओं ने बताया कि छह माह से कमीशन नहीं मिलने के कारण दुकान का किराया, तुलावती की मजदूरी, स्टेशनरी एवं अन्य खर्चों का भुगतान करना मुश्किल हो गया है. राशन मशीन में आए दिन सर्वर डाउन रहने तथा वेयरहाउस से दुकान तक राशन पहुंचने के बाद वितरण के दौरान होने वाली घटती का खामियाजा भी दुकानदारों को भुगतना पड़ता है. यदि अक्टूबर माह से पहले उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो वे राशन वितरण बंद करने के साथ दुकानों के लिए राशन का उठाव भी नहीं करेंगे.
