OBC को 27% आरक्षण संघर्ष कर दिलाएंगे

भोपाल। पूर्व सीएम कमलनाथ ने OBC आरक्षण पर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार का OBC विरोधी चेहरा फिर सामने आया है। भाजपा के षड्यंत्र के कारण हाई कोर्ट को OBC के लिए आरक्षित 27% पदों में से 13% पदों को होल्ड पर रखने का निर्णय करना पड़ा है।

ज़रा ग़ौर से देखिए कि किस तरह से भाजपा ने षडयंत्र रचकर हाईकोर्ट के सामने ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न कीं कि OBC के 13% पद होल्ड कर दिए जाएं।

उन्होंने एक्स पर कहा कि 4 दिसंबर 2024 को हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से पूछा था कि 27% OBC कोटे के साथ सभी पद क्यों नहीं भरे जा रहे? 27% OBC आरक्षण का अपना क़ानून सरकार क्यों लागू नहीं कर रही है? यह वही क़ानून था जो 2019 में मेरी सरकार ने बनाया था। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने हाई कोर्ट के इस फ़ैसले पर तुरंत अमल करने के बजाए बहुत सी याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट भेजने की चाल चली?

इसी तरह 17 मार्च 2025 को हाईकोर्ट ने भाजपा सरकार से फिर पूछा कि वह OBC के होल्ड पदों पर भर्ती क्यों नहीं कर रही है?

लेकिन भाजपा सरकार ने होल्ड पदों पर भर्ती करने के बजाय स्वयं हाईकोर्ट को अपनी तरह तरफ़ से अंडरटेकिंग दी कि 13% पदों को होल्ड रखा जाए।

सरकार के इस षड्यंत्र के बाद ही हाईकोर्ट ने OBC के 13% पद होल्ड करने का निर्णय 20 मार्च 2025 को सुनाया।

उन्होंने एक्स पर कहा OBC वर्ग अब अच्छी तरह से समझ गया है कि कांग्रेस की सरकार ने 2019 में जो 27% आरक्षण दिया था, उसे ख़त्म करने के लिए भाजपा किसी भी हद तक गिर सकती है।

इस लिए अब समय आ गया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग को उसका हक़ दिलाने के लिए क़ानूनी लड़ाई के साथ ही विधानसभा, संसद और सड़क हर जगह संघर्ष छेड़ना पड़ेगा।

Next Post

भोपाल में मनाया गया विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस

Fri Mar 21 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 21 मार्च (वार्ता) अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने कहा कि हम सभी किसी न किसी रूप में उपभोक्ता हैं, लेकिन हमें अधिकारों की जानकारी नहीं है। स्वयं […]

You May Like

मनोरंजन