बजरंग नगर की बैकलेन बनी थ्री आर थीम आधारित गेमिंग जोन

इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में स्वच्छता के मामले में देश का सिरमौर इंदौर अब अपनी गलियों और बैकलेन की तस्वीर बदल रहा है. वार्ड 27, बजरंग नगर में नगर निगम और क्षेत्रीय रहवासियों के साझा प्रयासों से एक पुरानी बैकलेन को थ्री आर (रिड्यू•ा, रियू•ा, रिसायकल) थीम पर आधारित एक आकर्षक गेमिंग जोन में बदल दिया गया है.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सभापति एवं क्षेत्रीय पार्षद मुन्नालाल यादव तथा अपर आयुक्त प्रखर सिंह उपस्थित रहे.

नगर निगम की आईईसी के नेतृत्व में चले इस अभियान के तहत, नगर निगम ने बैकलेन के बुनियादी ढांचे और कंक्रीटीकरण का कार्य किया, जिसके बाद रहवासियों ने स्वयं रंग-रोगन कर इसे सजाया. अब इस बैकलेन में बच्चे कैरम खेल रहे हैं और दीवारों पर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त और सभापति ने स्वयं दीवारों पर पेंटिंग की और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नागरिकों का उत्साहवर्धन किया. क्षेत्रीय रहवासियों ने अब एक बैकलेन मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है और यह संकल्प लिया है कि अब यहाँ कचरा नहीं फेंका जाएगा.

Next Post

व्यापारी बोले... इस बार का बजट ऊंट के मुंह में जीरे के समान

Sun Feb 15 , 2026
इंदौर: वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर व्यापारिक जगत के एक बड़े वर्ग में असंतोष गहराता दिख रहा है. जीएसटी व्यवस्था, महंगाई और वरिष्ठ नागरिकों को राहत जैसे मुद्दों पर स्पष्ट समाधान न मिलने से नाराजगी खुलकर सामने आ रही है.वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश होने के […]

You May Like