चलती कार में लगी आग, फ्लाईओवर पर मची अफरा तफरी

इंदौर. भंवरकुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. घटना दोपहर करीब 12:40 बजे भंवरकुआ चौराहा स्थित फ्लाईओवर पर हुई. कार चालक समय रहते वाहन से उतर गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई.

थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि शिकायतकर्ता किशोर भारती निवासी बिजलपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि वे धर्मेश गोयल निवासी दिलपसंद कॉलोनी की हुंडई आई-20 कार एमपी 09 डब्ल्यू डी 8929 चलाकर रेसकोर्स रोड से राजीव गांधी चौराहा की ओर जा रहे थे. जैसे ही वाहन भंवरकुआ ब्रिज पर पहुंचा, अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा. स्थिति भांपते ही चालक ने तुरंत कार रोकी और बाहर निकल गया. कुछ ही क्षणों में कार में आग भड़क उठी और लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और भंवरकुआ पुलिस मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, हालांकि तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी. हादसे के चलते फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने एक तरफ का ट्रैफिक रोक दिया, जिससे हल्का जाम लग गया था. आग बुझने के बाद यातायात को फिर से सुचारु कर दिया गया. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वाहन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

भारत-UK मुक्त व्यापार समझौता 15 जुलाई से होगा लागू, देश में ब्रिटिश कारों समेत कई उत्पाद होंगे सस्ते

Thu Jun 18 , 2026
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच हुआ बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) यानी कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (CETA) अब 15 जुलाई से लागू होने जा रहा है। इस समझौते के बाद दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है। समझौते के तहत भारत […]

You May Like