रीवा: पटाखा थोक विक्रेताओं के लायसेंस निरस्त होने के बाद अभी तक कोई निराकरण नही हो पाया है. जिसको लेकर थोक विक्रेता परेशान है और कलेक्टर से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे.दरअसल रीवा जिले में पटाखा के थोक विक्रेताओं का लाइसेंस कलेक्टर के द्वारा निरस्त कर दिया गया. 2 महीने बीत जाने के बाद भी किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं हुआ और दीपावली का त्यौहार आ गया.
आज अपनी मागो को लेकर जब पटाखा के थोक एवं फुटकर विक्रेता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे तो बताया गया कि कलेक्टर भोपाल में है ऐसे में किसी भी प्रकार का निराकरण होता दिखाई नहीं दे रहा है. फूटकर विक्रेताओं का कहना है की वह अपनी पूंजी लगा चुके हैं लेकिन थोक विक्रेता उन्हें माल नहीं दे रहे वहीं दूसरी और थोक विक्रेताओं पर लगी रोक के बाद स्थिति अब स्पष्ट नहीं हो पा रही है. थोक विक्रेताओं का कहना है कि वह फुटकर विक्रेताओं का पैसा ले चुके हैं यदि वह वापस करते हैं तो दिवालिया हो जाएंगे.
