दिल्ली में शुक्रवार को 66 उड़ानें रद्द

नयी दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को 66 उड़ानें रद्द रहीं।

दिल्ली में आज कोहरा कम था, लेकिन देश के दूसरे हिस्सों में कोहरे के कारण वहां से आने वाली और वहां जाने वाली उड़ानें रद्द रहीं।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न विमान सेवा कंपनियों ने आज दिल्ली आने वाली 32 और यहां से जाने वाली 34 उड़ानें रद्द कीं। इसके अलावा कई उड़ानों में देरी की भी सूचना है।

उल्लेखनीय है कि आज दिल्ली में रनवे पर दृश्यता ठीक रही, लेकिन दूसरे शहरों में कोहरा रहा।

इंडिगो ने हैदराबाद, गुवाहाटी, वाराणसी, उदयपुर, जम्मू, विशाखापत्तनम् और जैसलमेर में कोहरा होने की सूचना देते यात्रियों को अपनी उड़ान की ताजा स्थिति जानने के लिए वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संपर्क करने की सलाह दी है। अमृतसर हवाई अड्डे पर भी आज सुबह घना कोहरा रहा।

 

 

 

 

Next Post

इंदौर में पानी नहीं 'जहर बंटने' के मुद्दे पर भी खामोश हैं मोदी : राहुल

Fri Jan 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में नागरिकों को ‘जहरीले पानी’ की आपूर्ति करने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे प्रशासन की लापरवाही बताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया कि आखिर वह ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर भी […]

You May Like