
ग्वालियर। डबरा शहर के अमरपुरा खेड़ी जिओ टावर के पास एक मकान में भीषण आग लगने से घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर से नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात बताया जा रहा है, जांच के बाद पता चलेगा कि किस कारण से घर में आग लगी है। आग लगने से कॉलोनी में अफरा तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से बड़ा हादसा टला।
