सेंसेक्स शुरुआती तेजी के बाद सपाट बंद हुआ

मुंबई, 16 जुलाई (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को बिकवाली हावी रही, हालांकि आईटी और ऑटो सेक्टरों में लिवाली से प्रमुख सूचकांक लगभग सपाट बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 203 अंक की मजबूती के साथ खुलने के बाद दोपहर तक बढ़त में बना रहा। दोपहर बाद बिकवाली का दबाव बढ़ने से सूचकांक अंत में मात्र 1.44 अंक ऊपर 77,186.87 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी दोपहर तक हरे निशान में रहने के बाद बिकवाली के दबाव में 5.75 प्रतिशत यानी 0.02 फीसदी टूटकर 24,072.75 अंक पर आ गया। वृहत बाजार में बिकवाली देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.29 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.10 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रसायन, आईटी, ऑटो, मीडिया और एफएमसीजी सेक्टर हरे निशान में रहे। वित्तीय, बैंकिंग, रियल्टी और धातु सेक्टरों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टाइटन और आईटीसी के शेयरों में एक से दो प्रतिशत की तेजी रही। टीसीएस और इंफोसिस के शेयर भी बढ़त में रहे।

इटरनल का शेयर पौने तीन फीसदी से ज्यादा गिरा। बीईएल का शेयर एक प्रतिशत लुढ़क गया। बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी गिरावट में रहे।

.....

Next Post

विप्रो को पहली तिमाही में 3,356 करोड़ रुपये का मुनाफा

Thu Jul 16 , 2026
बेंगलुरु, 16 जुलाई (वार्ता) देश की अग्रणी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में समेकित आधार पर 3,356 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 3,337 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.6 प्रतिशत अधिक है। वहीं, तिमाही-दर-तिमाही इसमें 4.7 […]

You May Like