दो लाख का इनामी नक्सल गिरफ्तार

गढ़चिरौली, (वार्ता) महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने नक्सली शंकर भीमा महाका (32) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वह हत्या, आगजनी और आईईडी विस्फोटों सहित कई गंभीर अपराधों में वांछित था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महाका, भामरागढ़ दलम का सक्रिय सदस्य था और राज्य सरकार ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गत13 सितंबर को, दो नक्सल-विरोधी दस्तों ने ताड़गांव पुलिस चौकी (भामरागढ़ उप-मंडल) के अंतर्गत तिरकामेटा जंगल में अभियान चलाया और तलाशी के दौरान, टीम ने इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते हुए देखा। पूछताछ करने पर उसकी पहचान शंकर भीमा महाका के रूप में हुई।

महाका ने 2021-22 में पूर्णकालिक सदस्य के रूप में दलम में शामिल होने से पहले जन मिलिशिया (2016-2021) के साथ काम किया था।

 

Next Post

पंजाब में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे राहुल गांधी

Mon Sep 15 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके वहां के हालात का जायजा लेगें। वह अमृतसर एयरपोर्ट से सीधे रामदास क्षेत्र जाकर बाढ़ पीड़ि़त परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद वह गुरदासपुर जाएंगे, जहां वह बाढ़ […]

You May Like